मुख्यपृष्ठसमाचारअरैल संगम घाट पर सख्त सुरक्षा: नो ड्रोन जोन लागू

अरैल संगम घाट पर सख्त सुरक्षा: नो ड्रोन जोन लागू

राजेश सरकार

प्रयागराज। संगम नगरी के अरैल तट पर भारतीय सेना के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। अरैल घाट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार के निर्देशानुसार शनिवार शाम पांच बजे से 3 मई की रात 12 बजे तक अरैल घाट और उसके आसपास के निर्धारित क्षेत्र को ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया गया है। इस अवधि में ड्रोन समेत सभी प्रकार के मानव रहित उड़ान उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और पूरे क्षेत्र में निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

अन्य समाचार