नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ से पहले रॉकिंग स्टार यश अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाले हैं। यह एक बोल्ड एक्शन थ्रिलर है, जिसका टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। टीजर में यश के कुछ इंटीमेट सीन्स ने दर्शकों को चौंका दिया। रिपोर्ट की मानें तो कियारा आडवाणी ने जब से अपना इंटीमेट सीन देखा है, वो खुश नहीं हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा के कंफर्ट जोन का ध्यान रखते हुए यश के साथ उनके इंटीमेट सीन्स शूट किए हैं। हालांकि, जब से उन्होंने स्क्रीन पर अपने इंटीमेट सीन्स दिए हैं, उनका मन बदल गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस चाहती हैं कि अगर पूरे सीन को हटाया नहीं जा सकता है तो उसकी लंबाई को कम कर दिया जाए। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
