-एक झटके में ९ जिंदगियां खत्म
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली में एक भीषण हादसे ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया, जब चार मंजिला इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि कई लोग अंदर फंस गए और हालात ऐसे बने कि कुछ शव कंकाल जैसी स्थिति में मिले। इस दर्दनाक हादसे में एक ही झटके में ९ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के कारणों की जांच जारी है, वहीं पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। मृतकों में २ महिलाएं, एक बच्चा और ६ पुरुष शामिल हैं।
बता दें कि हादसे की सूचना सुबह करीब ३:४७ बजे स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। इसके बाद १४ फायर टेंडर और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत दूसरी मंजिल पर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसके बाद धमाका हुआ और आग तेजी से पूरी इमारत में पैâल गई। इमारत में कुल ८ फ्लैट थे। हर मंजिल पर दो फ्लैट बने हुए थे। बाहर निकलने के लिए केवल बीच में एक सीढ़ी थी और एक लिफ्ट लगी हुई थी, जो बिजली कटने के कारण बंद हो गई।
इमारत में कुल ८ फ्लैट थे
इमारत में कुल ८ फ्लैट थे। हर मंजिल पर दो फ्लैट बने हुए थे। बाहर निकलने के लिए केवल बीच में एक सीढ़ी थी और एक लिफ्ट लगी हुई थी, जो बिजली कटने के कारण बंद हो गई। आग इतनी तेजी से पैâलीr कि देखते ही देखते छह फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। कई फ्लैट्स में लोहे की ग्रिल लगी होने के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके। दमकल कर्मियों को ग्रिल काटकर लोगों को बाहर निकालना पड़ा।
