मुख्यपृष्ठखेलइमरान खान की पूर्व पत्नी ने की सगाई!

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की सगाई!

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ एक बार फिर निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। ५२ वर्षीय जेमिमा के बारे में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने ६२ वर्षीय निवेशक और प्रोड्यूसर वैâमरन ओ’राइली से सगाई कर ली है। सूत्रों के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म और डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी, जहां वैâमरन एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े थे। शुरुआत में यह रिश्ता दोस्ती तक सीमित रहा, लेकिन पिछले एक वर्ष में यह संबंध प्रेम में बदल गया। बताया जाता है कि दोनों अपना समय स्विट्जरलैंड और लंदन के बीच साझा करते हैं। हालांकि, कपल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन करीबी सूत्र इसे गंभीर रिश्ता बता रहे हैं।

अन्य समाचार