विनेश फोगाट ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि वे उन छह पीड़ितों में शामिल हैं, जिन्होंने पहले यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी और उनकी गवाही कोर्ट में चल रही है। विनेश ने बताया कि गोंडा में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है, क्योंकि यह आयोजन बृजभूषण के प्रभाव वाले क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे मेहनत से तैयारी कर रही हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में अपना १००ज्ञ् देना कठिन होगा। उन्होंने खेल मंत्रालय और सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और जांच प्रक्रिया जारी है।
