मुख्यपृष्ठनए समाचारभूत-प्रेत के चक्कर में मर्डर ... निर्ममता की हदें पार

भूत-प्रेत के चक्कर में मर्डर … निर्ममता की हदें पार

चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को भूत-प्रेत के अंधविश्वास में इंसानियत को भूल दरिंदा बने लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति की गंडासा और बल्लम से काट-काट कर हत्या कर दी। निर्ममता की हद तो तब हो गई जब हत्या के बाद शव को छत से नीचे फेंक दिया। मामले को लेकर मृतक के स्वजन ने गांव के ही कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान चैनपुर बक्सरिया मोहल्ला वार्ड १३ के निवासी स्व. शिव मूरत शर्मा के ६२ वर्षीय पुत्र नखडू शर्मा के रुप में की गई है।

भूत-प्रेत के विवाद में हत्या
मृतक की बहू तारा देवी ने बताया कि पहले से ही चैनपुर वार्ड १३ निवासी राजदेव शर्मा व घुरपत शर्मा से और उनके परिवार से भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में वे लोग घर में घुस कर हमारे बकरा की हत्या कर दिए थे। जिसको लेकर मृतक के स्वजन द्वारा चैनपुर थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन में लोगों ने आशंका जताई थी की आज जानवर के साथ ऐसा हुआ है कल इंसान के साथ भी हो सकता है।

अन्य समाचार