मुख्यपृष्ठनए समाचार७ करोड़ की कोकेन बरामद...अंतर्राष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

७ करोड़ की कोकेन बरामद…अंतर्राष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

सामना संवाददाता / मुंबई

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब ७ करोड़ रुपये की कोकेन जब्त की है। इस मामले में एक दक्षिण अप्रâीकी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को नैरोबी से मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को हिरासत में लिया। उसकी पहचान दक्षिण अप्रâीका के जोहान्सबर्ग निवासी जेजरील लुवाडो के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से १४२६ ग्राम कोकेन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अन्य सदस्य के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर डीआरआई ने फॉलो-अप ऑपरेशन चलाते हुए नागपाड़ा निवासी ए.डी. पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया, जो इस अवैध गतिविधि में सहयोग कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह कोकेन किसे सप्लाई की जानी थी। साथ ही, इस अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। डीआरआई की इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

अन्य समाचार