मुख्यपृष्ठग्लैमरलातूर में रितेश देशमुख के लिए उमड़ा जनसैलाब, ‘राजा शिवाजी’ ने थिएटरों...

लातूर में रितेश देशमुख के लिए उमड़ा जनसैलाब, ‘राजा शिवाजी’ ने थिएटरों में मचाया धमाल

हिमांशु राज

लातूर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर अभिनेता रितेश देशमुख का जोरदार स्वागत हुआ। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज के बाद शहर पहुंचे रितेश को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह नजारा भावनाओं, गर्व और अपनेपन का अनूठा संगम बन गया।

करीब 700 बाइक सवारों ने शहर भर में उनके काफिले को एस्कॉर्ट किया, जबकि सड़कों पर मौजूद लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में कोई औपचारिकता नहीं थी, बल्कि यह पूरी तरह से लोगों के सहज प्रेम और उत्साह का प्रदर्शन था। महाराष्ट्र की मिट्टी से जुड़े रितेश देशमुख को लोग अपना मानते हैं, और हर नारे व संवाद में यही जुड़ाव साफ नजर आया।

इस बीच, ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने पहले दिन 12.40 करोड और दूसरे दिन 11.50 करोड की कमाई की। इस तरह दो दिनों में ही फिल्म ने 23.90 करोड नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म अपने भव्य पैमाने, दमदार प्रस्तुति और भावनात्मक गहराई के लिए चर्चा में है। फिल्म भारत के गौरवशाली इतिहास को जीवंत करने का सफल प्रयास करती नजर आती है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के निर्माण में बनी इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने किया है। 1 मई 2026 को विश्वभर में रिलीज हुई यह फिल्म आने वाले दिनों में और बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।

अन्य समाचार