मुख्यपृष्ठग्लैमरशराब पीने लगी थीं जाह्नवी!

शराब पीने लगी थीं जाह्नवी!

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के एक कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की, जिसे वह अब तक काफी प्राइवेट रखती आई थीं। एक बातचीत में जाह्नवी ने स्वीकार किया कि एक दुखद अनुभव के बाद उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्हें इसकी लत नहीं लगी थी, लेकिन वह उस समय अक्सर शराब का सहारा लेने लगी थीं। उन्होंने बताया, ‘मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे लत लग गई थी, मगर मैं अक्सर शराब पी रही थी। उस समय मुझे लगा कि मैं बस नशे में डूब जाना चाहती हूं।’ जाह्नवी ने यह भी साझा किया कि शराब का उनके शरीर पर बुरा असर पड़ने लगा था। सुबह उठने पर उन्हें अजीब महसूस होता था और हैंगओवर की स्थिति उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके शरीर से आने वाली गंध ने भी उन्हें झकझोर दिया। इसी एहसास ने उन्हें अपनी आदत पर सोचने के लिए मजबूर किया। आखिरकार, उन्होंने पैâसला लिया कि वह इस रास्ते पर आगे नहीं बढ़ेंगी और उन्होंने शराब से दूरी बना ली।

अन्य समाचार