मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका पादुकोण इस साल मेट गाला में शामिल नहीं होंगी 

दीपिका पादुकोण इस साल मेट गाला में शामिल नहीं होंगी 

हिमांशु राज

दीपिका हाल ही में शाहरुख खान के साथ केप टाउन में शूटिंग की तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। कुछ लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ की, तो वहीं कई फैंस ने बॉलीवुड के “किंग और क्वीन” की जोड़ी को फिर साथ देखने पर खुशी जताई। एक बात साफ नजर आई कि अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। इसी बीच यह सवाल भी उठ रहा था कि क्या वह इस साल मेट गाला में शामिल होंगी।

अब सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण इस साल मेल गाला में हिस्सा नहीं लेंगी। सूत्र के मुताबिक, “उनकी प्राथमिकता हमेशा से फिल्में रही हैं और अभी भी वही हैं। ‘किंग’ इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है और ‘राका’ अगले साल रिलीज होगी, इसलिए फिलहाल उनका पूरा ध्यान इन फिल्मों की शूटिंग पर है।”

दुनियाभर के फैंस इस साल उनके आइकॉनिक लुक्स को मिस करेंगे, लेकिन देश की दो बड़ी फिल्मों की शूटिंग के चलते दीपिका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निभाने में व्यस्त हैं।

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म ‘राका’ में दीपिका का अहम किरदार है और उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें उनका भव्य एंट्री सीन और  अल्लू अर्जुन के साथ एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी शामिल है। वहीं ‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान और दीपिका की कुछ लीक तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है।

अन्य समाचार