मुख्यपृष्ठग्लैमरकान्स 2026 में धमाल मचाने के लिए जैकलीन तैयार

कान्स 2026 में धमाल मचाने के लिए जैकलीन तैयार

सोम प्रकाश

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर प्रतिष्ठित कान्स फिल्म समारोह 2026 में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे उनकी वैश्विक पहचान और मजबूत हो रही है। पिछले कुछ वर्षों से वह इस बड़े अंतरराष्ट्रीय समारोह का जाना-माना चेहरा बनी हुई हैं और एक बार फिर वह सिनेमा और फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

79वां वार्षिक कान्स फिल्म समारोह फ्रांस में 12 से 23 मई 2026 तक आयोजित होगा और जैकलीन की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। फैशन फिटिंग से लेकर परिधानों के चयन तक, जैकलीन फिलहाल रेड कार्पेट के लिए अपने लुक्स को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

जैकलीन के कार्य से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है, “कान्स में जैकलीन की उपस्थिति हमेशा उनकी वैश्विक व्यक्तित्व को दर्शाती है। हर साल वह यह सुनिश्चित करती हैं कि उनकी मौजूदगी केवल फैशन और ग्लैमर तक सीमित न रहे, बल्कि वह पूरी शालीनता और आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करें। इस साल भी वह अपने वैश्विक व्यक्तित्व के अनुरूप अलग-अलग लुक्स तैयार कर रही हैं और अपनी जड़ों का भी उत्सव मना रही हैं।”

पिछले कुछ वर्षों में जैकलीन का कान्स फिल्म समारोह के साथ गहरा जुड़ाव बन गया है और उन्होंने कई बार वहां अपनी उपस्थिति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी है। 2025 में उन्हें रेड सी फिल्म फाउंडेशन की “वीमेन इन सिनेमा” पहल से सम्मानित किया गया था, जहां उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए छह वैश्विक महिलाओं में शामिल किया गया था। इस सम्मान ने यह स्पष्ट किया कि उनका प्रभाव केवल मुख्यधारा के मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक चर्चाओं में भी उनकी अहम भूमिका है।

इससे पहले, जैकलीन ने 2024 में कान्स में भाग लिया था, जहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और “द सब्सटेंस” के प्रीमियर में शामिल हुई थीं। अपने रेड कार्पेट लुक और वैश्विक फैशन चयन के कारण वह खूब चर्चा में रहीं।

अब एक बार फिर कान्स में उनकी उपस्थिति की तैयारी के साथ सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस वर्ष जैकलीन रेड कार्पेट पर क्या नया लेकर आती हैं। जैसे-जैसे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं, कान्स में उनकी लगातार उपस्थिति यह साबित करती है कि वह वैश्विक मंच पर भारत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं।

अन्य समाचार