-वायरल वीडियो ने सबको चौंकाया
-पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। सायन अस्पताल से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से पैâल रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सिर में कोयता धंसे होने के बावजूद खुद अस्पताल पहुंचता नजर आता है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर चोट के बावजूद वह पूरी तरह होश में दिखाई देता है और सामान्य रूप से चलता-फिरता नजर आता है।
मोबाइल पर कर रहा था बात
वीडियो में घायल व्यक्ति अस्पताल परिसर के भीतर टहलते और यहां तक कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी करता दिखाई देता है, जबकि धारदार हथियार अभी भी उसके सिर में फंसा हुआ है। इस विचलित कर देने वाले दृश्य ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है और यह सवाल उठने लगे हैं कि इतनी गंभीर स्थिति में भी वह व्यक्ति वैâसे सचेत बना रहा।
सायन अस्पताल के
आसपास हुआ हमला
-पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच
सायन अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स नजर आता है, जिसके सिर में कोयता फंसा हुआ है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात हमलावर ने उस पर कोयता से हमला किया। हालांकि, हमले के पीछे का कारण अब तक सामने नहीं आया है और पुलिस की ओर से भी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि हमला अस्पताल के आसपास ही हुआ, जिसके बाद घायल किसी तरह खुद ही वहां पहुंच गया।
इस घटना ने मुंबई में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्तियों को लेकर चिंता को और गहरा कर दिया है, जहां छोटे-छोटे विवाद भी अब खतरनाक रूप ले रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके। जांच जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
-पेज २
