मुख्यपृष्ठनए समाचारविक्रमशिला सेतु ने ली गंगा में समाधि! ....एनडीए सरकार को तेजस्वी ने...

विक्रमशिला सेतु ने ली गंगा में समाधि! ….एनडीए सरकार को तेजस्वी ने घेरा

२ साल में १०० से अधिक पुल गिरे
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के गिरने के बाद अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल गिरने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद विधायक तेजस्वी ने बिहार की एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में २ साल में १०० से ज्यादा पुल-पुलिया ढह गए। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के गिरने के बाद अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है।

पहले किया था आगाह, नहीं दिया ध्‍यान
उन्‍होंने लिखा और अब भ्रष्ट एनडीए सरकार के सौजन्य से भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली। भ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए। विगत महीने हम लोगों ने सरकार को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है, लेकिन आदतन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया। जिस वक्त पुल गिरा, अनेक वाहन पुल पर थे, लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि गिरने वाले स्लैब पर नहीं थे इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विगत दो साल में बिहार में १०० से अधिक पुल-पुलिया गिरे हैं, तभी तो बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है।

रविवार देर रात टूटा पुल
बता दें कि गंगा नदी पर उत्‍तर और दक्षि‍ण बिहार को जोड़ने वाले वि‍क्रमशि‍ला सेतु का बड़ा हिस्‍सा रविवार देर रात गिर गया। पुल दो हिस्‍सों में बंट जाने से आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया है।

अन्य समाचार