सामना संवाददाता / मुंबई
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों ‘मातोश्री’ में तीन एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया। समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर उद्धव ठाकरे ने विश्वास जताया कि जनसेवा की यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी। शिवसेना नेता और सांसद अनिल देसाई की पहल पर इन एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की गई है। इन एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई के मरीजों को समय पर इलाज मिलने में बड़ी मदद होगी। इस कार्यक्रम में शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत, उपनेता मिलिंद वैद्य, सुबोध आचार्य, सचिव साईनाथ दुर्गे, सुप्रदा फातर्पेकर, विभागप्रमुख-आमदार महेश सावंत, विभागप्रमुख प्रमोद शिंदे, उपसचिव प्रवीण महाले, विभाग संगठक श्रद्धा जाधव, पद्मावती शिंदे, भारतीय बीमा कर्मचारी सेना के महासचिव दिनेश बोभाटे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
