मुख्यपृष्ठग्लैमरकरण का रॉयल अवतार

करण का रॉयल अवतार

फिल्ममेकर करण जौहर ने इस साल पहली बार मेट गाला में शिरकत की और अपने शानदार डेब्यू से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दुनिया के सबसे बड़े पैâशन इवेंट में उनका लुक किसी राजा-महाराजा जैसा नजर आ रहा था, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। करण जौहर ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक विशेष पोशाक पहनी, जो भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित थी। इस ड्रेस का नाम ‘प्रâेम्ड इन इटर्निटी’ रखा गया था। इसमें पावर-शोल्डर्ड विंटेज जैकेट और लगभग छह फुट लंबा हाथ से पेंट किया गया केप शामिल था। इसे तैयार करने में ८० से अधिक कारीगरों को करीब ८५ दिन लगे। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ‘त्यानी’ ब्रांड का मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस और अंगूठियां पहनीं। करण ने इसे केवल पैâशन नहीं, बल्कि एक कहानी कहने का माध्यम बताया, जिसमें भारतीय कला और विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया।

अन्य समाचार