मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बिल्कुल बकवास’

‘बिल्कुल बकवास’

फिल्म ‘टॉक्सिक’ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले इसकी रिलीज डेट टलने की खबर सामने आई और फिर यह चर्चा तेज हो गई कि कियारा आडवाणी फिल्म में यश के साथ अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर असहज हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कियारा ने इन दृश्यों को कम करने या हटाने की रिक्वेस्ट की है। इन अफवाहों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पोस्ट रीशेयर करते हुए इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया और साफ कहा कि यह सब ‘बिल्कुल बकवास’ है। कियारा के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फिल्म को लेकर पैâल रही बातें गलत हैं। ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है और यह फिल्म अपनी कहानी और स्टारकास्ट के कारण चर्चा में है।

अन्य समाचार