मुख्यपृष्ठखेलसमीर-ट्रिस्टन की बेहतरीन बल्लेबाजी

समीर-ट्रिस्टन की बेहतरीन बल्लेबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग २०२६ के ४८वें मैच में मंगलवार, ५ मई को दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का पैâसला किया और २० ओवर में ७ विकेट पर १५५ रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले समीर रिजवी ने स्कोर को १५० के पार पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी ने २४ गेंद पर ४० रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने ३१ गेंद पर ३८ रन बनाए। पथुम निसांका ने १९, नितीश राणा ने १५, आशुतोष शर्मा ने १४, करुण नायर ने १३, केएल राहुल ने १२ और अक्षर पटेल ने २ रन बनाए। मिचेल स्टार्क बगैर खाता खोले नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने २ विकेट लिए। अकील होसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने १-१ विकेट लिए।

अन्य समाचार