उमेश गुप्ता/वाराणसी
धर्म जागरण मंच काशी जिला द्वारा वाराणसी जिले के विकास खंड सेवापुरी क्षेत्र के भुसौवला पेट्रोल पंप के पास आयोजित एक कार्यक्रम में नट बिरादरी से संबंधित तीन परिवार के 11 सदस्य सामूहिक रूप से यज्ञ हवन पूजन पाठ के बाद तिलक चंदन लगाकर कलावा बांधकर सनातन धर्म को स्वीकार किया।
वहीं उन लोगों ने बताया कि हम लोग नटराज भगवान शिव के उपासक हैं प्रलोभन और डर बस हमारे पूर्वज सनातन धर्म को छोड़कर 4 पीढ़ी पहले इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था जिसमें हम लोगों को घुटन महसूस हो रहा था और हम लोग अब सनातन धर्म स्वीकार करते हुए भगवान नटराज शिव की शरण में आ गए हैं और अब उन्हीं की आराधना करेंगे सनातन धर्म स्वीकार करने वालों में सफी नट, मुख्तार,वकील के परिवार के कुल 11 सदस्य सनातन धर्म स्वीकार करते हुए अपना नाम सनातन धर्म के मुताबिक रखा इस दौरान धर्म जागरण संयोजक प्रदीप, रामाश्रय,संतोष, आनंद,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
