मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर है!.. पश्चिम बंगाल के नतीजों...

भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर है!.. पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद फायर हुए राहुल गांधी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

चार राज्यों सहित एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी नतीजों के बाद विपक्षी दल लगातार भाजपा पर हमला बोल रहा है। इसके बाद से अब आरोप-प्रत्यारोप का दौरा भी शुरू हो गया है। इस कड़ी में बुधवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।’
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, `वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के २४० बीजेपी सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव `चोरी’ किए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने १०० से अधिक सीटों पर जनादेश लूटे जाने की बात कही थी। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए इसे भाजपा की पुरानी `प्लेबुक’ बताया और कहा कि संस्थाओं की मदद से चुनाव चुराना अब एक पैटर्न बन गया है। ममता बनर्जी ने भी इन चुनावी नतीजों को अनैतिक करार देते हुए भविष्य में मजबूती से वापसी करने का संकल्प दोहराया है।
हरियाणा में तो पूरी सरकार ही है `घुसपैठिया’!
राहुल गांधी ने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो पूरी सरकार ही `घुसपैठिया’ है। राहुल गांधी ने कहा, `जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वो खुद `रिमोट कंट्रोल्ड हैं। उन्हें असली डर सच्चाई का है, क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं तो आज ये १४० के पास भी नहीं जीत सकते।

अन्य समाचार