मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिपत्रकारिता की दशा और दिशा को लेकर वक्तव्य और सम्मान समारोह संपन्न

पत्रकारिता की दशा और दिशा को लेकर वक्तव्य और सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। पत्रकारिता क्षेत्र में आए बड़े बदलाव को लेकर साहित्यिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत की कई नामी गिरामी हस्तियां एक मंच पर एकत्र हुईं। उल्लेखनीय तौर पर पत्रकार विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित वक्तव्य एवं सम्मान समारोह सहित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सभी दिग्गजों ने बारी बारी से अपनी राय और विचार व्यक्त करते हुए युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक हस्तियों, पत्रकारों और साहित्यिक जगत के धुरंधरों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवियों, शायरों तथा कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं, कविताओं और गजलों से कविता प्रेमियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और लेखक मधुराज मधु ने की, जबकि प्रमुख अतिथियों की गैर मौजूदगी में स्वागताध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी आरएन यादव उपस्थित रहे।

सम्मानित व्यक्तियों में प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट और पत्रकार अनिल गलगली तथा हिंदुस्तान अखबार के मालिक सरफराज आरजू साहब शामिल रहे। उन्होंने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता की दिशा और दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि बदलते पत्रकारिता के माहौल में गलियों से निकलने वाली खबरें राष्ट्रीय खबरों में तब्दील हो गई हैं। गोदी मीडिया के इस दौर में निष्पक्ष और कर्मठ पत्रकारों के चलते आज भी पत्रकारिता जीवित है।

वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही ने भी युवा पत्रकारों और सामाजिक हस्तियों का मार्गदर्शन किया। वहीं मंच का संचालन अमर बहादुर पटेल और वरिष्ठ पत्रकार युसुफ राणा ने बहुत ही कुशलता से किया।

दूसरी ओर, विशेष सम्मानित हस्तियों में शामिल डॉ शशि कला पटेल, कृष्णा श्रीवास्तव, अर्चना वर्मा सिंह और उषा अशोक ने अपनी रचनाओं, चिट्ठियों, कविताओं, गीतों और गजलों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।

उल्लेखनीय तौर पर सभी अतिथियों ने पत्रकार विकास फाउंडेशन और रहमत कमिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम की खुले कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पत्रकार यशपाल शर्मा और आरिफ खान का सभी ने तहे दिल से धन्यवाद किया।

अन्य समाचार