मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली बनी क्राइम कैपिटल

दिल्ली बनी क्राइम कैपिटल

योगेश कुमार सोनी 
नई दिल्ली में जिस स्तर पर अपराध बढ़ रहा है, उसमें यह कहना बेईमानी नहीं होगी कि अब राजधानी क्राइम कैपिटल बन गई है। हर रोज कोई न कोई बड़ी वारदात सामने आ रही है। आज पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल पर बिल्डिंग मैटेरियल के नीचे दबा एक युवक का शव बरामद हुआ। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई और फिर शव को छिपाने के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग में दबा दिया गया। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस अपनी सभी टीमों और विशेषज्ञों के साथ जांच में जुटी हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी वारदात निर्माणाधीन बिल्डिंग में कैसे हो गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस जगह से शव मिला, उसके आसपास रिहायशी इलाका है और वहां लोगों की आवाजाही भी रहती है। इसके बावजूद हत्या कर शव को दबा देना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूरों, ठेकेदार और निर्माण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि आसपास का इलाका कैमरों से लैस है, जिससे आरोपी की पहचान जल्द हो सकती है। हालांकि, जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है, उससे यह साफ है कि आरोपी को कानून का कोई खौफ नहीं था। बहरहाल, दिल्ली में इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अन्य समाचार