मुख्यपृष्ठग्लैमरनोरा की माफी

नोरा की माफी

 

कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने सरके चुनर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। सुनवाई के दौरान उन्होंने इस गाने में काम करने को लेकर आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा। नोरा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने यह भी माना कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसी के तहत उन्होंने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का पैâसला किया है। इससे पहले संजय दत्त भी महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांग चुके हैं और ५० आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का जिम्मा लेने की बात कही थी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब गाने का हिंदी संस्करण रिलीज हुआ। गाने के अश्लील बोल और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ। ट्रोलिंग बढ़ने के बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया।

अन्य समाचार