मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार में सब गजबे बा... शादी बनी सजा, पति मांग रहा मौत...

बिहार में सब गजबे बा… शादी बनी सजा, पति मांग रहा मौत की दुआ!

– पत्नी से पीड़ित पति ने चौक पर खड़े होकर सुनाई आपबीती
– लोगों से बोला, `दोस्तों तुम लोग भी शादी मत मरना’
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक पति अपनी पत्नी और ससुराल वालों से इस कदर प्रताड़ित हुआ कि परेशान होकर वह अब मरने के लिए दुआ मांग रहा है। वहीं वह पुरुषों को शादी नहीं करने की अपील कर रहा है। हाथ में पोस्टर लिए हुए हाजीपुर शहर के राजेंद्र चौक पर बैठकर अपनी पत्नी और ससुराल वालों की पूरी कहानी लिखकर बयां कर रहा है।
शहर के राजेंद्र चौक पर बैठा व्यक्ति बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का पताही निवासी शैलेश कुमार है। पीड़ित पति शैलेश कुमार ने पोस्टर में लिखा है कि शादी मत करना, जिसे भी शादी करने का मन करे एक बार मेरी हालत देख लेना, अगर पत्नी अच्छी मिल गई तो जीवन स्वर्ग से कम नहीं, अगर गलत मिल गई तो जीते जी नर्क देख लोगे। ८ साल में मेरी पत्नी १२ महीने मेरे साथ रही, आज मैं मौत की दुआ मांग रहा हूं। पीड़ित पति ने बताया कि २०१८ में उसकी शादी हाजीपुर शहर के पोखरा मोहल्ला निवासी पिंकी से हुई थी और शादी के एक साल बाद तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन पत्नी और ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं रहना चाहती है, क्योंकि मेरे पास पक्का मकान नहीं है, पैसे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर २०२३ में पैâमिली कोर्ट में केस किया, लेकिन पत्नी के भाइयों ने झूठ बोलकर समझौता करवा लिया।

पत्नी ने अपने भाईयों के साथ-साथ मोहल्ले के लड़कों से भी मेरी पिटाई करवाई और पार्टनरशिप में खोले गए दुकान से भी बेदखल कर दिया गया। ससुराल वालों ने धोखा देकर शादी की और यह नहीं बताया कि उनकी बेटी की पहले भी एक शादी हो चुकी है।

 

 

अन्य समाचार