मुख्यपृष्ठखेलगंभीर पर लगा गंभीर आरोप

गंभीर पर लगा गंभीर आरोप

गौतम गंभीर ने २०२४ में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला था और उनकी कोचिंग में टीम ने अब तक २ आईसीसी ट्रॉफी भी जीती हैं। हालांकि, अब उनके मैनेजमेंट स्टाइल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने गंभीर पर ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वासन का कहना है कि गंभीर का रवैया बेहद सख्त और दबंग किस्म का रहा है, जहां वह या तो अपनी बात मनवाते हैं या फिर अलग राह चुनने को कहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में असहज महसूस कर रहे हैं, हालांकि किसी का नाम नहीं लिया गया। अतुल वासन ने यह भी कहा कि गंभीर के व्यक्तित्व की वजह से कभी-कभी टीम में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन जीत मिलने पर सबकुछ सामान्य दिखता है। उनके अनुसार, कोच और खिलाड़ियों के बीच संतुलन टीम खेल में बेहद जरूरी होता है।

अन्य समाचार