मुख्यपृष्ठटॉप समाचारआईपीएल में गर्लफ्रेंड बैन! ...बीसीसीआई का नया बैरिकेड ... कई खिलाड़ी बस-होटलों में...

आईपीएल में गर्लफ्रेंड बैन! …बीसीसीआई का नया बैरिकेड … कई खिलाड़ी बस-होटलों में ले जाते हैं

– नियमों के उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
सामना संवाददाता / मुंबई
आईपीएल में गर्लफ्रेंड पर बैन लग गया है। अब क्रिकेटर अपने साथ अपनी गर्लफ्रेंड को बस या होटल में लेकर नहीं जा सकते। असल में बीसीसीआई, आईपीएल के मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों के साथ यात्रा करने और टीम होटलों में ठहरने वाले अनधिकृत लोगों पर सख्ती करने की तैयारी में है। बोर्ड ने साफ संकेत दिए हैं कि तय प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों और प्रâेंचाइजियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस सीजन कुछ प्रâेंचाइजियों और खिलाड़ियों के व्यवहार में अनियमितताएं सामने आई हैं। कई मामलों में ऐसे लोगों को टीम बसों में सफर करते और टीम होटलों में ठहरते देखा गया, जिन्हें इसकी अनुमति नहीं थी। इसे देखते हुए सभी प्रâेंचाइजियों और खिलाड़ियों को जल्द एडवाइजरी जारी की जाएगी। सैकिया ने कहा कि यदि कोई निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो बीसीसीआई उचित कदम उठाएगा।

पत्नी को अनुमति है
पहले आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स को टीम होटलों में ठहरने की अनुमति नहीं दी जाती थी। वहीं भ्रष्टाचार रोधी इकाई के अधिकारियों का कहना है कि पत्नियों और आधिकारिक रूप से पंजीकृत पार्टनर्स को साथ रहने की अनुमति होती है, लेकिन इसे लेकर कोई सख्त और स्पष्ट नियम मौजूद नहीं हैं।

बीसीसीआई का इशारा
हाल के दिनों में कई खिलाड़ी अपनी गर्लप्रâेंड्स के साथ टीम बसों में सफर करते और होटल में रुकते दिखाई दिए थे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई का इशारा मुख्य रूप से इन्हीं मामलों की तरफ है। हालांकि, फिलहाल खिलाड़ियों की गर्लप्रâेंड्स के साथ होटल में ठहरने पर कोई स्पष्ट प्रतिबंध नहीं है।

बीसीसीआई को आईपीएल में बेटिंग ऐप्स और शराब
प्रचार की चिंता!
कई क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

बीसीसीआई का नया फरमान खिलाड़ियों का टेंशन बढ़ानेवाला है। अब वे अपनी गर्लफ्रेंड्स को अपने साथ होटल में नहीं ठहरा सकते। असल में बोर्ड को
भ्रष्टाचार और गलत प्रचार का भी डर सता रहा है। कई युवा खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वे अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न कंपनियों और उत्पादों का प्रचार करती हैं। इनमें कुछ बेटिंग ऐप्स और शराब ब्रांड्स भी शामिल बताए जाते हैं, जो बीसीसीआई की आचार संहिता के खिलाफ माने जाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ खिलाड़ियों द्वारा निजी मुलाकातों के लिए प्रâेंचाइजी की बसों के इस्तेमाल की शिकायतें भी सामने आई हैं। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। अब बोर्ड पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है, ताकि आईपीएल के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखी जा सके।

अन्य समाचार