सामना संवाददाता / मुंबई
कहते हैं प्यार अंधा होता है। इसे उम्र, जाति या धर्म की परवाह नहीं होती। अब कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा एमपी की सतना जेल में देखने को मिला है। इस जेल की असिस्टेंट जेलर उम्रकैद की सजा काट चुके एक कैदी के प्यार में ‘कैद’ हो गई। इतना ही नहीं, उसने इस कैदी से शादी भी कर ली। यहां तक कि जेलर ने अपना धर्म भी बदल लिया। प्यार की इस अनोखी दास्तां में मजहबी और सामाजिक बाधाओं को पीछे छोड़ दिया।
पार्षद की हत्या में मिली थी सजा
साल २०१९ में फिरोजा खातून सतना सेंट्रल जेल की असिस्टेंट जेलर बनी थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात जेल में धर्मेंद्र सिंह नामक एक कैदी से हुई। धर्मेंद्र सिंह छतरपुर जिले के चंदला का रहने वाला है और साल २००७ में एक पार्षद की हत्या और शव दफनाने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
मदद करते-करते हो
गया जेलर से प्यार!
जेल से निकली एक अनोखी लव स्टोरी
सतना जेल की असिस्टेंट जेलर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जेल में उम्रवैâद की सजा काट रहे एक कैदी पर उसका दिल आ गया था। कैदी का नाम धर्मेंद्र और जेलर का नाम फिरोजा है। असल में जेल में रहते हुए धर्मेंद्र वारंट संबंधी कार्यों में फिरोजा की मदद करता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।
फिरोजा और धर्मेंद्र ने अपने रिश्ते को एक मुकाम देने के लिए शादी करने का पैâसला किया। इधर, साल २०२२ में धर्मेंद्र को १४ साल की सजा के बाद अच्छे आचरण के चलते जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद धर्मेंद्र और फिरोजा ने अपने पैâसले पर अमल किया। दिलचस्प बात यह है कि लोकलाज से बचते हुए धर्मेंद्र ने अपना नाम बदलकर कार्ड छपाया और बीती ५ मई को छतरपुर जिले के लवकुश नगर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक शादी समारोह में फिरोजा से विवाह रचा लिया। ये खबर अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस अनोखी प्रेम कहानी में धर्म की दीवारें भी टूटती नजर आईं। बताया जा रहा है कि फिरोजा का मुस्लिम परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था और उसने शादी में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में सतना विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर फिरोजा का कन्यादान किया और उन्हें अपनी बेटी के तौर पर धर्मेंद्र को सौंपा। प्रेम की इस दास्तां को जानकर हर कोई हैरान है। सतना सेंट्रल जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों और वैâदियों ने भी नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
