फिरोज खान
हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली सुंदर लेडी, जब भी वह किसी खूबसूरत बच्चे को देखती तो उसका खून खौलने लगता और उसके अंदर का शैतान जाग उठता था। अजीबोगरीब मानसिकता वाली सीरियल किलर लेडी ने ४ बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। चौंका देने वाली बात यह है कि महिला ने अपने ६ साल के बच्चे का भी मर्डर कर दिया था। पानीपत के इसराना की रहने वाली पूनम की शादी सोनीपत के गोहाना में हुई थी। २०२१ में पूनम ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया। अहम बात है कि पूनम ने एमएम पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की थी और फिर बीएड के दौरान वह टॉपर थी। दरअसल, खूनी खेल की कहानी जनवरी २०२३ से शुरू होती है। इस दौरान लेडी किलर पूनम की ननद अपनी सात साल की बेटी के साथ मायके आई थी। सोनीपत के गोहाना के भावड़ गांव में अचानक १२ जनवरी २०२३ को हड़कंप मच गया। घर के बाहर बने पानी के पांच फीट गहरे स्टोरेज टैंक में लेडी किलर के तीन साल के बेटे और उसकी ननद की सात वर्षीय बेटी का शव मिलता है। परिवार को लगता है कि यह हादसा है और नतीजा यह होता है कि बच्चों के इस डबल मर्डर को परिवार दुर्घटना मानता है और लेडी किलर की करतूत का किसी को पता नहीं चलता है। अहम बात यह भी है कि पूनम ने अपनी सनक मिटाने के लिए केवल रिश्तेदारों के बच्चों को ही चुना। इस बार उसके निशाने पर थी जिया नाम की बच्ची। सिवाह गांव में पूनम अपने चचेरे भाई दीपक के घर रुकी थी और फिर रात में उसने १० साल की जिया को अपने पास सोने के लिए मना लिया। लेडी किलर बुआ के शैतानी दिमाग में कत्ल का भूत सवार हो गया। उसने जिया को घर के पीछे बने पानी के होद में डुबो दिया। सुबह उठकर बच्ची को तलाशा गया, क्योंकि उसे स्कूल जाने के लिए तैयार करना था। लेकिन बच्ची की लाश घर के पीछे बनी पानी की छोटी सी टंकी में मिली। पानी की टंकी इतनी बड़ी भी नहीं थी कि बच्ची उसमें डूब जाती, पूनम दो साल के अंतराल में करीब तीन हत्याएं कर चुकी थी। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। इस बीच, पूनम अपने खौफनाक इरादों के साथ पानीपत के इसराना के नौल्था गांव पहुंचती है। इस दौरान मौका पाकर १ दिसंबर को पूनम ने छह साल की बच्ची की हत्या कर दी। इन चारों हत्याओं में पूनम का तरीका एक जैसा था। पूनम ने चौथी हत्या भी पानी में डूबोकर की थी चार बच्चों की हत्या करने के बाद तक पूनम कानून के फंदे से बच गई थी। लेकिन चौथे बच्चे की हत्या के दौरान पूनम कुछ गलतियां कर बैठी। पूनम ने जिस बाथटब में विधि को डूबोकर मारा था, वह उसकी हाइट से कम था। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि बच्ची की हत्या की गई है। इस दौरान जब पूनम ने बच्ची की हत्या की और फिर पहली मंजिल से नीचे आई तो उसके कपड़े भीगे हुए थे। यानी उसे बच्ची को मारने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लोगों ने पूनम को भीगी हुई हालात में देखा था। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई और फिर जब पूछताछ हुई तो सारा मामला खुल गया।
