मेष: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कार्यक्षेत्र में आपके आत्मविश्वास की सराहना होगी। सुझाव: जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें, मित्रों का सहयोग लें। मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:। वृषभ: आर्थिक मामलों में निरंतर प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन मंगल की स्थिति के कारण खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सुझाव: अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें और जरूरत पड़ने पर आराम करें। मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मिथुन: जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के योग हैं। शुक्र का प्रभाव आपके आकर्षण को बढ़ाएगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। सुझाव: घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाए रखें। मंत्र: ॐ बुं बुधाय नम:। कर्क: करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र में आप नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। मानसिक शांति महसूस करेंगे। सुझाव: आध्यात्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में समय बिताएं। मंत्र: ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:। सिंह: भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। पिता या गुरु का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सुझाव: अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें, विवादों से बचें। मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। कन्या: आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। धन निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सुझाव: नियमित योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। तुला: वैवाहिक जीवन और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुझाव: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। मंत्र: ॐ शुं शुक्राय नम:। वृश्चिक: विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। सुझाव: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, अनावश्यक चर्चा से बचें। मंत्र: ॐ अं अंगारकाय नम:। धनु: रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुझाव: अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने की कोशिश करें। मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:। मकर: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। करियर में उन्नति के योग हैं और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। सुझाव: वरिष्ठों का विश्वास जीतने का प्रयास करें। मंत्र: ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। कुंभ: पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। सुझाव: छोटे भाई-बहनों की मदद करें। मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नम:। मीन धन के आगमन के योग हैं, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, ताकि रिश्तों में कड़वाहट न आए। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुझाव: निवेश करते समय विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें। मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौ स: गुरुवे नम:।
