मुख्यपृष्ठधर्म विशेषभक्त प्रसन्न वरदाय नमो नमस्ते

भक्त प्रसन्न वरदाय नमो नमस्ते

जीवन में कई मौकों पर कभी शरीर की परेशानियां तो कभी मानसिक चिंताएं या फिर पैसों की तंगी इंसान को बेचैन करती है। इन परेशानियों का संबंध व्यावहारिक जीवन से होता है। यही वजह है कि इनसे पीछा छुड़ाने के लिए धार्मिक उपायों में भगवान गणेश का सबसे पहले ध्यान किया जाता है। क्योंकि श्रीगणेश चिंताओं को दूर करने वाले देवता भी माने जाते हैं। इसलिए वे ‘चिंतामण’ या ‘चिंताहरण’ नाम से भी पूजे जाते हैं। शास्त्रों में परेशानी और चिंताओं पर विराम लगाने वाला १ उपाय गणेशजी की आरती के बाद करने का महत्व बताया गया है। आप भी तरह-तरह की चिंताओं से छुटकारा पाने के लिए अपनी कामनाओं को भगवान गणेश तक अधिक भक्ति भाव से पहुंचा सकते हैं। इसके लिए यहां बताई जा रही है भगवान गणेश की ऐसी मंत्र प्रार्थना, जिसमें छुपी आस्था से आप इसके बोलने मात्र से वह आत्मविश्वास महसूस करेंगे, जो आपकी चिंताओं को दूर करने में बहुत मदद करेगा। भगवान गणेश से मनोरथ पूरे के लिए यह प्रार्थना गणेश आरती के तुरंत बाद करें।
विघ्रेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय।
लम्बोदराय सकलाय जगद्विताय।।
नागाननाय श्रुति यज्ञ विभुषिताय।
गौरी सुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
भक्तार्तिनाशन पराय गणेश्वराय।
सर्वेश्वराय शुभदाय सुरेश्वराय।
विद्याधराय विकटाय च वामनाय।
भक्त प्रसन्न वरदाय नमो नमस्ते।

अन्य समाचार