मुख्यपृष्ठनए समाचारपब्लिक टॉयलेट की जमीन, भाजपा ने बनाया ऑफिस! ...शिवसेना आक्रामक

पब्लिक टॉयलेट की जमीन, भाजपा ने बनाया ऑफिस! …शिवसेना आक्रामक

सामना संवाददाता / मुंबई
पब्लिक टॉयलेट के लिए आरक्षित जमीन पर भाजपा का सुसज्जित ऑफिस और प्रचार सामग्री का गोदाम बनाए जाने का गंभीर आरोप शिव संचार सेना के अध्यक्ष अखिल चित्रे ने लगाया है। बोरीवली के एकसार गांव इलाके में यह मामला सामने आने का दावा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा और मुंबई महानगरपालिका पर तीखा हमला बोला है।
एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार और दूसरी तरफ नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं पर राजनीतिक कब्जा का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रशासन से जवाब मांगा है। अखिल चित्रे के आरोपों के अनुसार, मुंबई मनपा ने इस इलाके में नागरिकों के लिए १८ पब्लिक टॉयलेट बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन इनमें से १० टॉयलेट वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं हैं। जिन जगहों पर आम लोगों के लिए सुविधाएं बनाई जानी थीं, वहां भाजपा का ऑफिस और प्रचार सामग्री रखने के लिए हॉल तैयार कर दिए गए हैं।

शौचालय के लिए
परेशान हैं नागरिक!
भाजपा को इसकी परवाह नहीं

बोरीवली के एकसार गांव में भाजपा ने पब्लिक टॉयलेट के लिए आरक्षित जगह पर अपना ऑफिस और गोदाम बना लिया है।
इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है और नागरिकों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिव संचार सेना के अध्यक्ष अखिल चित्रे ने आरोप लगाया कि महिलाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी को शौचालय के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सत्ताधारी दल को जनता की जरूरतों से ज्यादा अपने बैनर और राजनीतिक कार्यालयों की चिंता है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं पर राजनीतिक कब्जा मुंबईकरों का अपमान है। इस मामले में उन्होंने मुंबई मनपा, भाजपा मुंबई और संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए तत्काल जांच की मांग की है। इससे पहले भी अखिल चित्रे ने मछली विक्रेताओं के मुद्दे पर भाजपा और शिंदे गुट की आलोचना की थी। मछली बाजार में मछली काटकर बेचने पर कथित प्रतिबंध लगाने के पैâसले का उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोली समाज के रोजगार पर असर डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा था कि मुंबई के मूल निवासी कोली समुदाय को कोई रोक नहीं सकता।

अन्य समाचार