मुख्यपृष्ठनए समाचारएक माह में तीसरी बार सोसायटी में घुसा तेंदुआ! ...सुरक्षा व्यवस्था पर...

एक माह में तीसरी बार सोसायटी में घुसा तेंदुआ! …सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेदवी / मुंबई
गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी इलाके स्थित रहेजा हाइट्स सोसायटी में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से रहवासियों में भय का माहौल पैâल गया है। बीते एक महीने में यह तीसरी घटना है, जब देर रात तेंदुआ सोसायटी परिसर में घुसता हुआ दिखाई दिया। लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार ८ मई २०२६ को तड़के करीब २ से २:१५ बजे के बीच तेंदुआ सोसायटी के पार्किंग एरिया में घूमता नजर आया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में तेंदुआ बेहद सतर्क अंदाज में परिसर का जायजा लेते दिखाई दे रहा है। रात के सन्नाटे में तेंदुए की मौजूदगी से रहवासियों की नींद उड़ गई है। रहेजा हाइट्स में पिछले ३० दिनों में तेंदुए के घुसने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले ७ अप्रैल को तेंदुआ डी-विंग के पास देखा गया था। वहीं १७ और १८ मार्च की रात तेंदुआ परिसर में घुस आया था और उसने एक आवारा कुत्ते का शिकार भी किया था। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत में हैं और बच्चों तथा बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। विभाग का कहना है कि संजय गांधी नेशनल पार्क और फिल्म सिटी के आसपास का इलाका होने के कारण तेंदुओं की आवाजाही असामान्य नहीं है। हालांकि, रहवासियों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। सोसायटी प्रबंधन ने सुरक्षा गार्डों को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही बाहरी बाउंड्री वॉल और प्रवेश मार्गों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य समाचार