-नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी
पर की थी कड़ी टिप्पणी
सामना संवाददाता / मुंबई
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने शुभेंदु को सीएम पद की शपथ लेते ही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा ने एक भ्रष्टाचारी को सीएम बना दिया है। उन्होंने पीएम मोदी का एक १० पुराना वीडियो री-शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शुभेंदु की आलोचना की थी और उन्हें भ्रष्ट बताया था। प्रकाश राज ने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी का १० साल पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें दो वीडियो को मर्ज किया गया है, जिसमें एक तरफ शुभेंदु अखबार में लपेटकर कुछ अपनी जेब में रखते दिखते हैं वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी उनकी आलोचना करते हैं। शुभेंदु का वीडियो कथित तौर पर ‘नारद स्टिंग ऑपरेशन’ के दौरान है, जब उन्हें वैâमरे पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।
