मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रयागराज में डर्टी सेक्स गेम का खुलासा

प्रयागराज में डर्टी सेक्स गेम का खुलासा

-4 लेडीज, 2 जेंट्स गिरफ्तार

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी में अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित देवी पीठ के नजदीक कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार देर शाम किराए के एक मकान में डर्टी सेक्स गेम का खुलासा हुआ। महिला एसीपी के नेतृत्व में यहां छापा मारकर पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से दो स्कूटी और आपत्तिजनक सामाग्रियां भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
शिकायत मिलने पर हुई कार्यवाही
एसीपी के मुताबिक कल्याणी देवी मोहल्ले के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि मकान में रोजाना नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। यह मकान सुशील केसरवानी का बताया गया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। सख्ती दिखाने के बाद पुलिस अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
छापेमारी के दौरान मिली आपत्तिजनक सामाग्रियां व स्कूटी
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं एवं दो स्कूटी भी बरामद की। पुलिस सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था। इसमें और कितने अन्य शामिल हैं। फिलहाल, पकड़ी गई चार महिलाओं में से एक प्रतापगढ़ जिले, दूसरी शहर के कटघर मोहल्ले, शेष दो अन्य महिलाएं प्रयागराज के मऊआइमा और हनुमानगंज की है। इन्हीं में से एक महिला इस पूरे रैकेट को संचालित कर रही थी।
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
सेक्स का यह धंधा ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था। दरअसल ग्राउंड फ्लोर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाया जाता था। इसकी संचालिका हनुमानगंज निवासी महिला थी। कुछ साल पहले उसने यह मकान किराए पर लिया था। पिछले 5 से 6 महीने से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दो पुरुषों में से एक मकान मालिक सुशील है। एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अन्य समाचार