-रामनगर थाना में पत्रक सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
उमेश गुप्ता / वाराणसी
समाजवादी पार्टी PDA के नायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सदस्य अखिलेश यादव की छवि खराब करने को लेकर कुछ अराजक तत्व अब साजिश पर उतर आए हैं।
इसी क्रम में वाराणसी के रामनगर स्थित PAC तिराहे पर माननीय अखिलेश यादव जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए। आपत्तिजनक पोस्टर की जानकारी मिलते ही महानगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विवेक राकी एवं महानगर अध्यक्ष महिला सभा संगीता पटेल लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ आनंद की सूचना पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रामनगर पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर हटाया और फाड़कर विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद थाना प्रभारी राजकिशोर पांडे को पत्रक सौंपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा नेताओं का कहना था कि यह कृत्य PDA की एकता को कमजोर करना और सामाजिक न्याय की आवाज को दबाना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का कार्य कर रही थी। पोस्टपेड स्मार्ट मीटर को रातों-रात प्रीपेड में बदलकर गरीबों और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ डाला गया। लेकिन जनता और समाजवादियों के भारी विरोध से घबराकर सरकार को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मणि शंकर, इंजामुल खान, हमजा खान, मनीष यादव, उमेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
