मुख्यपृष्ठनए समाचारआधार कार्ड असली, पत्नी नकली... बीवी के नाम पर प्रेमिका संग होटल...

आधार कार्ड असली, पत्नी नकली… बीवी के नाम पर प्रेमिका संग होटल में ठहरता था पति

-मुंबई के नामी होटल में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल…पत्नी के नाम पर बुक कराया गया था सुइट

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति अपनी प्रेमिका को पत्नी बताकर होटल में ठहरता था और इसके लिए अपनी असली पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल करता था। मामला सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके नाम और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर दूसरी महिला के साथ होटल में कमरा बुक कराया। होटल रिकॉर्ड में दूसरी महिला को आरोपी की पत्नी के रूप में दर्ज किया गया था।
एफआईआर के मुताबिक, महिला की शादी वर्ष २०१३ में दीपक गोयल (काल्पनिक नाम) से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया सूरत की अदालत में जारी है। मामला २० फरवरी २०२६ से कोर्ट में लंबित है। बताया गया कि १४ अप्रैल २०२६ को महिला मुंबई आई थी। इसी दौरान उसके वकील ने फोन कर पूछा कि क्या उसने पति से समझौता कर लिया है। महिला के मना करने पर वकील ने बताया कि उसके पति को एक होटल में दूसरी महिला के साथ देखा गया है। इसके बाद महिला ने होटल में संपर्क किया, जहां से पुष्टि हुई कि १६ से १८ फरवरी २०२६ तक दीपक गोयल और उसकी कथित पत्नी के नाम पर एक सुइट बुक था और दोनों ने वहां चेक-इन भी किया था।

अन्य समाचार