मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी के भाषण से गोल्ड इंडस्ट्री में मचा हड़कंप....देश का जीडीपी होगा...

मोदी के भाषण से गोल्ड इंडस्ट्री में मचा हड़कंप….देश का जीडीपी होगा डाउन!..अब और भी बढ़ेगी बेरोजगारी

द्रुप्ति झा / मुंबई

पीएम मोदी के एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में नाराजगी है। इस अपील के बाद सोमवार सुबह ही टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स और सेन्को गोल्ड जैसे बड़े शेयरों में १० फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई। वहीं ज्वेलर्स को डर है कि अगर लोग खरीदारी रोक देंगे तो इस सेक्टर से जुड़े लाखों कारीगरों और व्यापारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।

कामाख्या ज्वेल्स लिमिटेड के एमडी मनोज झा ने कहा कि ज्वेलरी इंडस्ट्री देश की जीडीपी में लगभग ७–८ प्रतिशत का महत्वपूर्ण योगदान देती है और यह देश की सबसे बड़ी रोजगार देने वाली इंडस्ट्री में से एक है। इसलिए किसी भी ऐसी नीति का प्रभाव कारीगरों, छोटे व्यापारियों और लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी पर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार का उद्देश्य गोल्ड इम्पोर्ट कम करना है, तो बुलियन ट्रेड को केवल B2B (Business to Business) तक सीमित रखने पर विचार किया जाना चाहिए।B2C (Business to Consumer) स्तर पर गोल्ड बुलियन कॉइन्स जैसे सीधे रिटेल बिजनेस पर नियंत्रण या प्रतिबंध लगाया जा सकता है, ताकि ज्वेलरी उद्योग सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि Gold Monetization Scheme को ज्वेलर्स के माध्यम से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे देश में उपलब्ध निष्क्रिय सोने का बेहतर उपयोग हो और इम्पोर्ट पर निर्भरता कम हो।
एक और ज्वेलर्स के मालिक कुमार जैन ने कहा कि हमारा परिवार गोल्ड इंडस्ट्री में १०० साल से काम कर रहा है। सोना नहीं खरीदना लोगों के लिए पॉसिबल नहीं है। आज कल निवेश के लिए लोगों के दिमाग में सबसे पहले सोना ही आता है। शादी-ब्याह में सोना ही खरीदा जाता है। मोदी की अपील से नाराज एक गृहिणी संगीता शिंदे ने कहा कि मेरी बेटी की अगले महीने ही शादी है और हम तो सोना खरीदेंगे ही। नहीं तो हमारी बेटी की शादी कैसे होगी?

अन्य समाचार