मुख्यपृष्ठग्लैमरसेलेना जेटली का भावुक खुलासा...‘बच्चों को अज्ञात जगह पर ले जाया गया’!

सेलेना जेटली का भावुक खुलासा…‘बच्चों को अज्ञात जगह पर ले जाया गया’!

सामना संवाददाता / मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलेना जेटली ने मदर्स डे पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने वैवाहिक विवाद और बच्चों से अलगाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेलेना ने दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया से ‘अपनी सुरक्षा, गरिमा और बच्चों की रक्षा’ के लिए पड़ोसियों की मदद से चुपचाप निकलना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बच्चों को अब किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और उन्हें मां के विरुद्ध किया जा रहा है। ये सभी दावे फिलहाल आरोप हैं और मामला अदालतों तथा पुलिस प्रक्रिया के अधीन है। बता दें कि सेलेना जेटली ने अपने पोस्ट में कहा कि जिस दिन उन्होंने ऑस्ट्रिया छोड़ने का निर्णय लिया, उसी दिन वे अपने बच्चों से दूर हो गर्इं। उनका आरोप है कि भारत में कानूनी कार्रवाई शुरू करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के बाद बच्चों से उनकी बातचीत रोक दी गई।
हाग के खिलाफ लुक आउट सर्वुâलर जारी
सेलेना ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बच्चों को उनके और उनके धर्म के विरुद्ध भड़काया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, सेलेना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सेलेना ने नवंबर २०२५ में घरेलू हिंसा, क्रूरता और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दायर किया था और ५० करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और कथित असहयोग के कारण पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्वुâलर जारी किया गया।
दिवंगत पुत्र की कब्र पर सेलेना को जाने से रोका!
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना जेटली ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवादों के बाद वे अपने पति पीटर हाग से अलग हो गई हैं। उन्होंने बताया कि दिवंगत पुत्र शमशेर की कब्र पर जाने का वीडियो भी साझा किया था। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में भावनात्मक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर कठिनाइयों का दावा किया है। दूसरी ओर, पहले की रिपोर्टों में पीटर हाग की ओर से सेलेना के आरोपों का विरोध भी सामने आया था इसलिए इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों के दावों का अंतिम सत्य अदालत की प्रक्रिया से ही स्पष्ट होगा।
यह मामला केवल फिल्मी दुनिया की निजी खींचतान नहीं, बल्कि वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा के आरोप, बच्चों की कस्टडी और अंतर्राष्ट्रीय कानूनी जटिलताओं से जुड़ा संवेदनशील प्रसंग बन गया है। एक मां का दावा है कि वह अपने बच्चों से बात तक नहीं कर पा रही, जबकि मामला भारत और ऑस्ट्रिया की कानूनी प्रक्रिया के बीच उलझा हुआ है। ऐसे मामलों में सबसे बड़ा प्रश्न यही होता है कि आरोप-प्रत्यारोपों के बीच बच्चों का मानसिक और भावनात्मक हित वैâसे सुरक्षित रखा जाए।

अन्य समाचार