मुख्यपृष्ठखेलप्रियांश और श्रेयस ने ठोका अर्धशतक

प्रियांश और श्रेयस ने ठोका अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग २०२६ के ५५वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में हुआ। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पंजाब ने कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या की अर्धशतकीय पारी के दम पर २० ओवर में ५ विकेट पर २१० रन बनाए। दिल्ली को जीत के लिए २११ रनों का लक्ष्य दिया। प्रभसिमरन सिंह १८ रन पर आउट हुए, जबकि प्रियांश आर्या ने २४ गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और ५६ रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने ३२ गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो ५९ रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश शेडगे ने नाबाद २१ रन की पारी खेली। कूपर कोनोली ने ३८ रन के स्कोर पर अपना विकेट गवां दिया। मार्कस स्टोइनिस एक रन, जबकि शशांक सिंह डक पर आउट हो गए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने २-२ विकेट लिए।

अन्य समाचार