मुख्यपृष्ठग्लैमर‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’

‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’

सीरत कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर किए गए एक भद्दे कमेंट को लेकर चर्चा में आ गईं। दरअसल, अल्लू अर्जुन के ४४वें जन्मदिन पर सीरत ने उनके साथ प्राइवेट जेट में ली गई एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इसके बाद सीरत ने अपनी एक सोलो तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बोल्ड लुक में नजर आईं। जहां कई पैंâस ने उनकी तारीफ की, वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कह दिया। इस टिप्पणी पर सीरत कपूर ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि किसी महिला को किसी की ‘प्रॉपर्टी’ कहना गलत है और सिर्फ इमोजी लगाने से बात सम्मानजनक नहीं बन जाती। सीरत ने आगे कहा कि हर महिला की अपनी पहचान, सपने और आवाज होती है। उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

अन्य समाचार