मुख्यपृष्ठग्लैमरमौनी-सूरज के रिश्ते पर अफवाहों का धुआं

मौनी-सूरज के रिश्ते पर अफवाहों का धुआं

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार इन दिनों सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इन अटकलों की शुरुआत तब हुई जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद रेडिट और कई मनोरंजन पेजों पर उनके रिश्ते में खटास आने की खबरें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, अब तक न तो मौनी रॉय और न ही सूरज नांबियार ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में इन खबरों को फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया अफवाह ही माना जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी एक-दूसरे की तस्वीरें मौजूद हैं, जिससे यह साफ है कि केवल अनफॉलो को रिश्ते टूटने का संकेत मानना जल्दबाजी होगी।

अन्य समाचार