मुख्यपृष्ठग्लैमरट्रोलर्स को कड़ा जवाब

ट्रोलर्स को कड़ा जवाब

साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह विजय दलपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके और विजय के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं। समारोह से तृषा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए और कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। अब तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर नीली सिल्क साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। इन तस्वीरों में उन्होंने बालों में सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘प्यार हमेशा दिखता है।’ तृषा की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स उनकी खूबसूरती और दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में उनके और विजय के रिश्ते पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

अन्य समाचार