मुख्यपृष्ठग्लैमर‘क्यों पिटने वाले काम करते हो’

‘क्यों पिटने वाले काम करते हो’

सोनू निगम इन दिनों अपने एक कॉन्सर्ट की वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित लाइव शो के दौरान एक फैन अचानक स्टेज पर कूद गया और सोनू निगम के पैर छूने की कोशिश करने लगा। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी। हालांकि, सोनू निगम ने पूरे मामले को बेहद शांत और प्यार से संभाला। जब सिक्योरिटी गार्ड्स उस फैन को मंच से नीचे ले जाने लगे, तब सोनू ने बीच में रोकते हुए उसे वापस स्टेज पर बुला लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने उस फैन को गाने का मौका भी दिया। सिंगर का यह व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा।’ फैंस उनके शांत स्वभाव और विनम्रता की खूब सराहना कर रहे हैं।

अन्य समाचार