मुख्यपृष्ठसमाचारऐतिहासिक आर्टिस्ट्स सेंटर, मुंबई को मिला नया नेतृत्व, वरिष्ठ चित्रकार प्रकाश जोशी निर्विरोध...

ऐतिहासिक आर्टिस्ट्स सेंटर, मुंबई को मिला नया नेतृत्व, वरिष्ठ चित्रकार प्रकाश जोशी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

मुंबई : मुंबई की प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक कला संस्था “आर्टिस्ट्स सेंटर, मुंबई” को नया नेतृत्व मिल गया है। दिग्गज चित्रकारों की समृद्ध परंपरा वाली इस संस्था के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ चित्रकार प्रकाश जोशी का निर्विरोध चयन किया गया है। उनके चयन से कला और चित्रकला जगत में हर्ष, गर्व और उत्साह का माहौल है।

प्रकाश जोशी का निर्विरोध निर्वाचन भारतीय चित्रकला क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण माना जा रहा है। संस्था की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए युवा और प्रतिभाशाली चित्रकारों को सशक्त मंच उपलब्ध कराने की दिशा में उनके नेतृत्व से नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।

अपने चयन पर प्रकाश जोशी ने मित्रों, सहकर्मी चित्रकारों और शुभचिंतकों के विश्वास, प्रेम और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाकर देश के उभरते चित्रकारों को नई दिशा देने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

चित्रकला जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने उनके नेतृत्व का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि प्रकाश जोशी के मार्गदर्शन में आर्टिस्ट्स सेंटर, मुंबई नई ऊंचाइयों को छुएगा और भारतीय चित्रकला संस्कृति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

अन्य समाचार