मुख्यपृष्ठग्लैमरतलाक पर तोड़ी चुप्पी!

तलाक पर तोड़ी चुप्पी!

मौनी रॉय ने आखिरकार अपने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के अलग होने और तलाक की चर्चाएं तेज हो गई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इन अफवाहों के बीच मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर मीडिया और लोगों से उनकी निजी जिंदगी पर झूठी खबरें पैâलाने से बचने की अपील की। उन्होंने लिखा कि उन्हें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दी जाए। मौनी के इस बयान से साफ हो गया कि वे इन अफवाहों से परेशान हैं और उन्होंने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया है। वहीं इन चर्चाओं के बीच दिशा पाटनी द्वारा सूरज को अनफॉलो करने की खबरें भी सामने आई थीं।

अन्य समाचार