इंडिया-ए टीम की श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए घोषणा हो चुकी है, जिसमें कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि उप कप्तान की जिम्मेदारी रियान पराग को दी गई है। इस पैâसले के बाद क्रिकेट पैंâस में नाराजगी देखने को मिल रही है। पैंâस का कहना है कि हाल ही में आईपीएल के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग विवाद के बाद रियान पराग पर कार्रवाई हुई थी, फिर भी उन्हें उप कप्तान बनाए जाने पर बीसीसीआई की चयन नीति पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पैâसले को लेकर आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा कई इन-फॉर्म खिलाड़ियों जैसे रजत पाटीदार, प्रिंस यादव, कार्तिक त्यागी और मोहसिन खान को टीम में जगह न मिलने से भी पैंâस असंतुष्ट हैं। चयन को लेकर बहस तेज हो गई है और बीसीसीआई की टीम चयन प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
