विराट कोहली ने आईपीएल २०२६ में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म और क्लास का फिर से परिचय दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस स्टार बल्लेबाज ने नाबाद १०५ रन बनाए, जिसमें १० चौके और ३ छक्के शामिल रहे। लगातार दो डक के बाद आई इस पारी में विराट बेहद आत्मविश्वास में नजर आए। मैच के दौरान वह स्कूप शॉट की प्रैक्टिस करते भी दिखे और स्टंप माइक पर उनकी एक मजेदार बात रिकॉर्ड हुई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उन्होंने साथी खिलाड़ी मनीष पांडे से कहा कि ‘अब तो इंडिया के लिए थोड़ी न खेलना है, अब तो हर शॉट लगेगा।’ उनका यह बयान टी२० इंटरनेशनल से रिटायरमेंट पर है, जहां अब वह प्रâी माइंड से हर तरह के शॉट खेलने का आनंद ले रहे हैं। विराट ने २०२४ टी२० वर्ल्ड कप के बाद टी२० अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास लिया था और अब आईपीएल में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार बना हुआ है।
