मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी की अपील का बैलगाड़ी आंदोलन से विरोध ...बदलापुर में राकांपा का...

मोदी की अपील का बैलगाड़ी आंदोलन से विरोध …बदलापुर में राकांपा का अनोखा प्रदर्शन

 

एजेंसी / बदलापुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की तरफ से बदलापुर में अनोखा बैलगाड़ी आंदोलन किया गया। गुरुवार को राकांपा के राज्य महासचिव अविनाश देशमुख ने स्वर्गीय बाबा शिवप्रसाद दुबे अस्पताल से कुलगांव बदलापुर नगर परिषद ऑफिस तक बैलगाड़ी पर यात्रा करके प्रधानमंत्री की अपील का विरोध किया। गले में शकरकंद और कंद की माला पहने और स्पीकर पर विपक्ष में रहते हुए मोदी के ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर दिए गए भाषणों की क्लिप बजाते हुए देशमुख नगर परिषद पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गेट पर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उग्र रुख अपनाते हुए कहा कि किसानों की गाड़ी को क्यों नहीं आने दिया जा रहा है? आखिर में उन्हें बैलगाड़ी के साथ ऑफिस परिसर में घुसने दिया गया। मनपा कार्यालय पहुंचकर अविनाश देशमुख ने महापौर रुचिता घोरपड़े से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की आलोचना करते हुए कहा कि महापौर, उप महापौर व सभी नगरसेवकों को भी प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने व साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने की अपील का जवाब देना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की।

प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार, जनता ने अब तक ताली, थाली बजाई और नोटबंदी के दौरान कतारों में भी खड़े हुए। फिर हर बार जनता ही क्यों सहे, यह उन्होंने सवाल उठाया। अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है और जनता को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए तथा अर्थशास्त्रियों से चर्चा कर उपाय करने चाहिए और सिर्फ आदेश थोपने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए।

अन्य समाचार