सामना संवाददाता / प्रतापगढ़
किसी भी धार्मिक कार्य में योगदान देने के लिए वैसे तो सभी यथासंभव मदद करने को अग्रसर रहते हैं। लेकिन कुछ ही बिरले लोग मिलेंगे, जो उस कार्य का शुरू से लेकर अंत तक दान करते हैं। इसी तरह कुलदेवी बूढ़ा माई धाम के निर्माण कार्य में उन्हीं बिरले लोगों में क्षेत्र के त्रिमूर्ति शख्स हैं, जो नींव से लेकर शिखर तक मतलब अंत तक अपनी तरफ से दान करने का संकल्प ले रखा है और पूरी तल्लीनता से करते चले भी आ रहे हैं। वो तीन शख्स में ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षाविद् राकेश सिंह 25 हजार रुपए नकद के साथ-साथ पूरी मंदिर में लगने वाले टाइल्स को देने का संकल्प कर रखे हैं, उसी तरह एक प्रधानाध्यापक नीव से लेकर शिखर तक मंदिर में लगने वाले सिमेंट का जिम्मा अपने ऊपर ले रखा है। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह के पति कमलेश बहादुर सिंह मंदिर निर्माण में संपूर्ण लगने वाली गिट्टी, शरिया, रेता आदि सामग्री के अलावा आर्थिक दान करके समाज में एक नजीर पेश की है। इसके अलावा लगभग 110 लोगों ने भी यथासंभव मदद करने से पीछे नहीं हटे। साथ ही अपने बड़े-बुजुर्ग व मामा साईं मुंशी से सलाह लेते हुए रजवंत सिंह साथ में मुन्ना सिंह जी पूरी ईमानदारी से कार्य करवाने में लगे हुए हैं।
