आईपीएल २०२६ का ५९वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने धमाल मचा दिया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर १८७ रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने ७१ रन की शानदार पारी खेली। वहीं लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने तीन विकेट अपने नाम किए। इस मुकाबले को जीतने के लिए लखनऊ को १८८ रन का टारगेट मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने २० ओवर में ५ विकेट खोकर १८७ रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने ४२ गेंदों पर ७१ रन की पारी खेली। शिवम दुबे ३२ और प्रशांत वीर १३ रन बनाकर नाबाद रहे।
