मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई दिनों से पति सूरज नांबियार के साथ उनके रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अटकलें और बढ़ गई थीं। हालांकि, हाल ही में दोनों ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का पैâसला किया है। अब एक नया मोड़ तब आया, जब मौनी ने फिर से सूरज को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया। हालांकि, सूरज अब भी उन्हें फॉलो नहीं कर रहे हैं। इस बीच दिशा पाटनी का नाम भी विवाद में जुड़ गया, क्योंकि सूरज ने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया था। सोशल मीडिया पर दिशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जबकि वह मौनी की करीबी दोस्त मानी जाती हैं।
